Posts

Showing posts from May, 2020

मांडा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर हत्या प्रशासन अलर्ट पर

Image
मांडा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर हत्या प्रशासन अलर्ट पर मांडा थाना क्षेत्र के आंधी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई । घर में पिता माँ और बेटी रहती थी। पिछले रात को हुए इस निर्मम हत्या के बाद से पूरे गांव भर में एक भय का मौहाल बना हुआ है । मामला बड़ा ही संगीन बताया जा रहा है । जिनकी हत्या की गई उनके नाम क्रमशः पिता नंदलाल यादव (50) पुत्र जोखुराम , छबीला देवी (48) पत्नी नंदलाल और बेटी राजदुलारी (16) बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी । कमरे के लोहे के रखे आलमारी और बक्से में से समान बिखरे हुए होने पर वहाँ के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी । जिससे पुलिस वहाँ पर आकर उनका पोस्टमार्टम कर मामले की करवाई करने की बात कही ।